जोखिम भरे रास्तों से आवागमन बना मजबूरी, नगर में कई मुख्य मार्गो पर गड्ढे और उखड़े चेम्बर बने खतरा

ब्यावरा: नगर के कई मुख्य मार्ग पूरी तरह उखड़ चुके है, गड्ढे हो रहे है, चेम्बर उखड़ रहे है, इन हालातों के चलते आवागमन जोखिम भरा हो रहा है. आश्चर्यजनक बात यह है कि सबकुछ सामने होते हुए भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इस तरह के हालातों को सुधारने के प्रयास नहीं होना कहीं अधिक चिंता का विषय है.राजगढ़ रोड पर स्थानीय कोली मोहल्ला में जाने वाले मार्ग पर जैसे ही राजगढ़ रोड के यहां से प्रवेश करते है वहां नाली का चेम्बर बुरी तरह टूटा हुआ है, ऐसे में यहां से आवागमन में जोखिम बना रहता है. कई बार दुपहिया वाहन चालक, पैदल राहगीर दुर्घटनाग्रस्त हो गये है.
कई स्कूल तक पहुंचने का रास्ता
गड्ढे, खुले चेम्बर तथा उखड़ी सडक़ो के कारण आये दिन राहगीर चोटिल हो रहे है. राजगढ़ रोड से कोली मोहल्ले तरफ जाने वाले मार्ग पर जहां इस तरह के हालात है यहां से कई स्कूलों के लिए रास्ता जाता है, बड़ी संख्या में बच्चे यहां से स्कूल के लिए आते-जाते है किंतु सडक़ की बदहाली के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.ध्वस्त स्लोप से होकर पहुंचते नपा कॉम्पलेक्स में नगर के मुख्य पीपल चौराहा के ठीक सामने नपा कॉम्पलेक्स है किंतु अनदेखी के चलते कॉम्पलेक्स अव्यवस्थाओं से घिरा हुआ है. व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, कॉम्पलेक्स के भीतर पहुंचने वाले मुख्य मार्गो पर नाली के स्लोप सालों से ध्वस्त है. जोखिम उठाकर आना-जाना पड़ता है.

नगर के मुख्य चौराहा पर नपा कॉम्पलेक्स में लाखों रुपये लगाकर दुकाने ली गई कि बेहतर व्यवसाय चलेगा किंतु कॉम्पलेक्स की दुर्दशा के कारण यहां व्यवसाय काफी प्रभावित हुआ है. दुकानदारों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. कॉम्पलेक्स में अव्यवस्थाएं बनी हुई है, कॉम्पलेक्स में पहुंचने वाले मार्ग पर नालियों के स्लोप ध्वस्त होने से आने-जाने में दुर्घटना का डर रहता है. राजगढ़ रोड पर शासकीय बालक उमावि बड़े स्कूल के सामने, बीएसएनएल ऑफिस के समीप मुख्य रास्ते पर नाली के स्लोप टूटे है. पैदल एवं दुपहिया वाहनों का निकलना जोखिम भरा होता है. कई बार बाइक चालक, पैदल राहगीर एवं मवेशी, जानवर इनमें गिरकर चोटिल हो चुके है.

Next Post

चमोली की 'फ्लाइंग गर्ल' भागीरथी बिष्ट ने दिल्ली मैराथन में जीता सिल्वर मेडल, 42 किमी की दौड़ 2 घंटे 43 मिनट में पूरी कर रचा इतिहास

Mon Feb 23 , 2026
चमोली/नई दिल्ली | उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल स्थित वाण गांव की बेटी भागीरथी बिष्ट ने दिल्ली मैराथन के 11वें संस्करण में रजत पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। मात्र 3 वर्ष की आयु में पिता को खोने वाली भागीरथी ने अभावों के बीच पलकर यह मुकाम हासिल किया। […]

You May Like