एशियन गेम्स ट्रायल में विनेश फोगाट को हराकर मीनाक्षी ने बटोरी सुर्खियां

जींद 30 मई (वार्ता ) एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल्स के 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में ओलंपियन विनेश फोगाट को 6-4 से मात देने वाली हरियाणा की युवा पहलवान मीनाक्षी गोयत सुर्खियां बटोरी। जींद जिले के निडानी गांव की रहने वाली मीनाक्षी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी प्रतिभा को देखते हुए परिवार सोनीपत शिफ्ट हो गया, जहां उनके पिता प्रेम डेयरी व्यवसाय के साथ उनकी ट्रेनिंग और डाइट का ध्यान रखते हैं। मीनाक्षी ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई भी पूरी की है।

बचपन से कुश्ती की शौकीन मीनाक्षी ने महज 10 वर्ष की उम्र में अभ्यास शुरू किया। ववे स्टार जॉन केना से प्रेरित होकर उन्होंने इस खेल को अपनाया। बेहतर प्रशिक्षण के लिए परिवार ने उन्हें हॉस्टल भेजा, जिसका रिश्तेदारों ने विरोध भी किया। बाद में सफलता और पुरस्कार मिलने पर आलोचनाएं भी हुईं, लेकिन मीनाक्षी और उनके परिवार ने मेहनत जारी रखी। अब विनेश पर ऐतिहासिक जीत ने उन्हें भारतीय महिला कुश्ती की नई उम्मीद के रूप में स्थापित कर दिया है।

.....

Next Post

​बेटना में खौफ: चबूतरे पर सो रहे किसान पर देर रात हमला, सिर में लगे छर्रे; हमलावर फरार

Sat May 30 , 2026
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम बेटना में शुक्रवार देर रात एक किसान पर हुए रहस्यमय हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे 55 वर्षीय किसान बृजेंद्र सिंह बुन्देला पुत्र गिरबल सिंह बुन्देला पर अज्ञात हमलावर ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल […]

You May Like