चाकू अड़ाकर लूट, चार गिरफ्तार

जबलपुर । मदन महल में चाकू अड़ाकर लूट करने वाले चार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । जिनके कब्जे से छीना हुआ पर्स, नगद रूपए,, बाइक, चाकू जब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक संजू काछी 38 वर्ष निवासी शर्मा आटा चक्की के पास शिवनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अंडर ब्रिज के अंदर एक मोटर सायकल में चार लडक़े आये आये एवं 2 लडक़े उसे पकड़ लिये और एक लडक़े ने उसकी गर्दन में चाकू अड़ा दिया और उसका मोबाइल पर्स लूट कर चारो भाग गये। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर प्रिन्स खटीक पिता सुरेन्द्र खटीक 19 वर्ष निवासी पुरानी बाजार नाका कटंगी थाना कटंगी, अमन बर्मन पिता काशी प्रसाद बर्मन 19 वर्ष निवासी पौड़ी थाना कटंगी, सत्यम शर्मा पिता ललित शर्मा 18 वर्ष निवासी शारदा मंदिर बजरिया कटंगी थाना कटंगी, अभिषेक राजपूत पिता गोविन्द राजपूत 21 वर्ष निवासी लोधी मोहल्ला कटंगी थाना कटंगी को प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल निरूद्ध कराया गया।

Next Post

बिना रायल्टी ढुल रही रेत पकड़ाई

Wed Sep 23 , 2026
जबलपुर। मझौली पुलिस ने बिना रायल्टी डंपर से ढुल रही रेत पकड़ी है। पुलिस के मुताबिक इंद्राना रोड़ गेरा मार्केट के पास घेराबंदी कर डंपर चालक निक्कू बर्मन 24 वर्ष निवासी खजरी कटंगी को पकड़ा गया। चालक ने ई खनिज में पंजीयन नहीं होना बताया। डंपर मालिक अंशुुल सिंह चंदेल […]

You May Like