
श्यामपुर. ढाबे पर खाना खाते हुए बातचीत के दौरान युवक को लड़की कहने की बात पर युवकों में आपस में विवाद हो गया. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. प्रणय सोनी आत्मज राजेश सोनी ने रिपोर्ट कराई कि वह और संजू राजपूत, मनोज भाटी व वरूण राजपूत एक ढाबा पर बैठकर खाना खा रहे थे. तभी दिलीप मीणा अपने दो अन्य साथियों के साथ आया तो मनोज भाटी ने मोहित श्रीवास्तव से कहा कि इन लोगों से मेरा परिचय करा दो. बातचीत के दौरान दिलीप मीणा ने संजू राजपूत को लड़की कह दिया. संजू राजपूत ने दिलीप मीणा से कहा कि तूने मुझसे लड़की क्यों कहा. इसी बात पर से दिलीप मीणा व उसके दो साथियों ने संजू राजपूत को जान से मारने की नीयत से कांच की बोतल से गर्दन व सिर में गंभीर चोंट पहुंचाई. पुलिस ने आरोपी दिलीप मीणा को राउंडअप कर पूछताछ की तो उसने अपने साथियों देवेन्द्र रघुवंशी, व गौरीशंकर गौर के साथ मिलकर मजरूब संजू राजपूत को जान से मारने की नीयत से बोतल से सिर व गले में मारना कबूल किया.
