जान की जोखिम में डाल आरोपी को पकडऩे वाले टीआई सम्मानित

उज्जैन। टॉवर चौक फायरिंग की घटना में साहस और मानवता का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने थाना माधवनगर के थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया को 10 हजार के नगद पुरस्कार और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर मदद करने वाले यातायात आरक्षक अनमोल को 5 हजार का नगद पुरस्कार दिया।

शुक्रवार दोपहर टॉवर चौक पर हुई फायरिंग के आरोपी के पास 4 अतिरिक्त कारतूस भी मौजूद थे। आरोपी द्वारा दोबारा फायरिंग कर बड़ी जनहानि की आशंका थी। ऐसी गंभीर परिस्थिति में थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने अपनी जान की परवाह किए बिना साहसपूर्वक आरोपी का पीछा किया और पकड़ लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी घटना टल गई। वहीं घटना के बाद घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यातायात आरक्षक अनमोल की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही थी। पुलिस अधीक्षक ने दोनों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि कत्र्तव्य के प्रति समर्पण और मानवता का यह उदाहरण अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा है।

कार्यशैली को जिम्मेदारी से निभाया

थाना प्रभारी अपनी जान जोखिम में नहीं डालते तो आरोपी किसी और पर भी फायर कर सकता था, जिससे किसी की जान भी जा सकती थी। वही आरक्षक अगर गोली लगने पर घायल वृद्ध को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचता तो उसकी मौत हो सकती थी। दोनों ही पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी कत्र्तव्य निष्ठा और पुलिस विभाग की कार्य शैली को जिम्मेदारी से निभाया है।

Next Post

कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक जीत

Sat Jul 25 , 2026
भोपाल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में जिला कांग्रेस कमेटी ने “विजय मार्च” निकालकर इसे देशभर के छात्रों के संघर्ष और जीत का प्रतीक बताया। व्यापम चौराहे से शुरू होकर बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक निकले इस मार्च में बड़ी […]

You May Like