टैंकर की टक्कर से घायल युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम 

नीमच। सिटी थाना क्षेत्र के मालखेड़ा चौराहे पर शुक्रवार शाम 7:30 बजे हुए सडक़ हादसे में घायल सुनील ओढ़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। बर्डिया जागीर के रहने वाले सुनील ओढ़ अपनी स्कूटी से शुक्रवार शाम रोड क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान राजस्थान के निम्बाहेड़ा की तरफ से आ रहे टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में सुनील के दोनों पैरों पर से टैंकर गुजर गया। वह टैंकर के नीचे फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने टैंकर को सरकाकर सुनील को बाहर निकाला। एंबुलेंस से उन्हें तुरंत नीमच जिला अस्पताल ले जाया गया।

परिवार को दोहरा झटका

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सुनील को उदयपुर रेफर कर दिया गया। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार के लिए यह दोहरा झटका है। कुछ दिन पहले ही बीमारी के कारण सुनील के भाई की भी मौत हुई थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने का झांसा देकर 1.18 लाख रुपए की ठगी

Sat Mar 1 , 2025
सिंगोली। नगर के एक होटल व्यवसायी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने होटल व्यवसायी संजय कोठारी को बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया। उनसे क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के लिए जानकारी मांगी। कोठारी ने बैंक कर्मचारी समझकर उन्हें जानकारी दे दी। साइबर अपराधियों ने ओटीपी नहीं […]

You May Like