फैक्ट्री में हादसा,मशीन से गिरा कर्मचारी, मौत

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत नानाखेडा स्थित एक फैक्ट्री में काम के दौरान मशीन से एक कर्मचारी अचानक अनियंत्रित होकर गिर गया। साथी कर्मचारी उसे आनन- फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां परीक्षण उपरांत डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक गुड्डा पटेल 38 वर्ष निवासी नानाखेडा तिलवारा, हापड फैक्ट्री नानाखेडा में काम करते समय हापड मशीन से उचांई से गिर गया था, जिसे इलाज के लिए  मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका है मामले की विस्त़ृत जांच जारी हैं जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

शिवपुरी में नवीन एयरपोर्ट पर काम शुरू,प्रशासन हुआ सक्रिय

Sat Mar 8 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी में बनने वाले नवीन एयरपोर्ट के लिए जमीन का अधिग्रहण होना है। इसमें निजी भू स्वामी किसी प्रकार का विरोध नहीं करें इसलिए प्रशासन ने अपनी तरफ से उनको मनाने, समझाने का काम शुरू कर दिया है। जिससे शांतिपूर्ण तरीके से भू अर्जन का काम पूरा हो सके। […]

You May Like