
पब मालिक और मैनेजर पर एफआईआर दर्ज
नव भारत न्यूज
इंदौर. विजयनगर पुलिस ने देर रात नशाखोरी और नियमों के उल्लंघन के आरोप में थाना क्षेत्र में संचालित होने वाले कोको लोको क्लब पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान क्लब में अफरा-तफरी मच गई, और युवक-युवतियां पुलिस को देखते ही पब से भागने लगे. पुलिस ने पब के मालिक और मैनेजर पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.
विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रात करीब 12 बजे कोको लोको पब में नियमों का उल्लंघन और नशाखोरी हो रही है. इस पर पुलिस ने यहां पर छापामार कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने पब के मैनेजर से दस्तावेज मांगे, लेकिन वह पुलिस के समक्ष पूरे दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इस पर पुलिस ने पब के मालिक और मैनेजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अन्य पब संचालकों को सख्त चेतावनी दी है, कि अगर किसी ने भी नियमों का पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी.
