दिल्ली ब्लास्ट के बाद इंदौर में भी अलर्ट, शहरभर में सख्त चेकिंग 

इंदौर। दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद इंदौर पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

राजवाड़ा क्षेत्र में पुलिस ने हर आने-जाने वाले वाहन की कड़ी जांच शुरू की है। बैग, कार और दोपहिया वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

पुलिस की टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनज़र बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की भी मदद ली जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Next Post

प्याज उगाने वाले किसान परेशान, प्रशासन ने बुलाई बैठक

Tue Nov 11 , 2025
खण्डवा। जायके में मसालों का सरताज प्याज उत्पादक जिला इस समय परेशानी में है। किसानों को लागत का आधा दाम भी नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन ने इस संबंध में कुछ जागरूकता दिखाई, लेकिन जिला प्रशासन के हाथ में ऐसा कुछ नहीं है, कि वह प्याज की कीमत बढ़वा […]

You May Like