बदमाशों ने घर पर फेंके बम और पत्थर, शिक्षिका घायल 

जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत राजीवनगर चेरीताल में बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। रंगदारी न देने पर पति पत्नी को धमकी दी और घर में बम के साथ पत्थर फेंके। हमले में शिक्षिका घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि श्रीमति काजल सोनी 33 वर्ष निवासी राजीवनगर चेरीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बच्चों को पढ़ाती है। घर पर अपनी बेटियों के साथ थी एवं स्कूल के रजिस्टर तैयार कर रही थी पति संदीप विश्वकर्मा किसी काम से बाहर गये थे उसी समय विक्की रजक, शुभम जायसवाल एवं अन्य लोग उसके घर के बाहर गाली गलोज करते हुये पति को घर से बाहर आने के लिये कहने लगे, वह मकान की पहली मंजिल की बालकनी में निकली तो उससे पति के बारे में पूछे व खर्चा करने के लिये 5 हजार रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो बोले कि हमलोगों ने पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट की है, उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुये उसके घर में पटाखे जलाकर, पत्थरों के साथ घर में फेंके। पत्थर उसके दाहिने पैर में लगा, उसने घर के दरवाजे बंद कर लिये तो सभी पति को जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

कब्रिस्तान में पुलिस की दबिश, पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार 

Thu Jan 15 , 2026
जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने कब्रिस्तान गेट नम्बर 1 के अंदर दबिश देकर शातिर बदमाश को फायर आर्म्स सहित पकड़ा। जिसके कब्जे से पिस्टल एवं कारतूस जप्त किए गए। टीआई सुभाषचंद बघेल ने बताया कि कब्रिस्तान गेट नम्बर 1 के अंदर घेराबंदी कर गुलशन चौधरी 23 वर्ष निवासी करियापाथर स्कूल के […]

You May Like