
ग्वालियर। अग्रसेन नवयुवक संघ द्वारा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आज अग्रसेन पार्क से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी दौलतगंज स्थित अग्रसेन पार्क से प्रारंभ होकर दौलतगंज, महाराज वाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया, पाटनकर बाजार, पारख जी का बाड़ा होते हुए दौलतगंज स्थित अग्रसेन पार्क का समाप्त हुई। रैली का जगह-जगह माल्यार्पण कर स्वागत किया गया वहीं नया बाजार स्थित करौली वालान मंदिर से एक अन्य रैली निकाली गई जो नया बाजार राजपाएगा रोड, दाल बाजार, हाई कोर्ट, लोहिया बाजार होते हुए वापस नया बाजार स्थित करौली वाला मंदिर पहुंची। इस अवसर पर अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष सुरेश बंसल ने बताया कि अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में आज रात को भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। यह चल समारोह महानगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ अग्रसर पार्क पर समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि अग्रसेन जयंती को उपलक्ष में 15 एवं 16 अक्टूबर को एन ए 11 में अग्रसेन जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे वहीं सुनील अग्रवाल सनी ने बताया कि यह रैली पिछले दो वर्षों से लगातार निकल रही है और यह उसका तीसरा वर्ष है।
