सागर पुलिस का एक्शन: सिरोजा चोरी मामले में नरसिंहपुर और सिवनी के दो आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

सागर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने सिरोजा क्षेत्र में हुई चोरी को पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा वारदात में प्रयुक्त होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल बरामद की है। फरियादी विष्णु सिंह पिता अनंत सिंह ठाकुर, उम्र 58 वर्ष, निवासी चार पुलिया के पास, सिरोजा, सागर ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12-13 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर गोदरेज अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के आधार पर जितेन्द्र उर्फ मजले पिता रामकिशन विश्वकर्मा, निवासी झील मोहल्ला, ग्राम भटेरा, जिला नरसिंहपुर एवं सुरेन्द्र उर्फ विक्की पिता गोकुल प्रसाद ठाकुर, निवासी ग्राम घनसोर, थाना केवलारी, जिला सिवनी की संलिप्तता सामने आई। दोनों आरोपी अन्य थाना क्षेत्रों के मामलों में भी वांछित पाए गए। गठित टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को छिंदवाड़ा जिले से गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। साथ ही वारदात में प्रयुक्त होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल भी जप्त की गई।आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Next Post

बेहतर प्रबंधन और कुशलता से करायें नीट की परीक्षा, कहीं भी न रहे कोई कमी: सीएम डॉ यादव

Tue Jun 16 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नीट राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसके लिए सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएं। बेहतर प्रबंधन एवं कार्य कुशलता से पूरी पारदर्शिता के साथ यह परीक्षा सम्पन्न करायें। उन्होंने कहा कि परीक्षा आयोजन में किसी भी स्तर पर […]

You May Like