यातायात पुलिस का सख्त एक्शन, बनाए नौ चालान

आष्टा। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने ट्रैफिक प्रभारी शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में लगातार कस्बा भ्रमण कर प्रमुख मार्गों एवं व्यस्त चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया.

इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की गई डीजीपी मूवमेंट के दौरान अलर्ट रही पुलिस इंदौर से भोपाल प्रस्थान के दौरान डीजीपी के मूवमेंट को लेकर किलेरामा एवं चौपाटी क्षेत्र में विशेष यातायात व्यवस्था की गई, जिससे यातायात सुचारु बना रहा और कहीं भी जाम की स्थिति निर्मित नहीं हुई. इस दौरान नौ वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 9 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 9,900 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया. नियमों के पालन की दी समझाइश पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों एवं संकेतों का पालन करने, हेलमेट पहनने एवं निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की समझाइश भी दी गई. पुलिस ेका विशेष फोकस कन्नौद रोड, भोपाल नाका, किलेरामा, चौपाटी, इंदौर नाका, अलीपुर, पुराना बस स्टैंड, पुरानी सब्जी मंडी, कसाईपुरा, पुराना दशहरा मैदान, अदालत चौराहा सहित पूरे कस्बे में भ्रमण कर व्यवस्था संभाली गई. पूरे अभियान के दौरान शहर में कहीं भी अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति नहीं बनी. यातायात पुलिस की सक्रियता से शहर में शांति एवं सुव्यवस्थित माहौल बना रहा.

 

 

Next Post

नलों में नहीं आता पानी, टैंकरों के भरोसे रहवासी

Mon Apr 20 , 2026
इंदौर: अमृत योजना के तहत नर्मदा जल आपूर्ति के दावे हकीकत में कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं. नगर निगम की लाख कोशिशों के बावजूद योजना का लाभ शहर के कई हिस्सों तक नहीं पहुंच पा रहा है. कई क्षेत्रों में आज भी नर्मदा का जल नहीं पहुंच पाया है.खजराना […]

You May Like

मनोरंजन