सोनी मैक्स पर 24 जनवरी को होगा एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

मुंबई, 22 जनवरी (वार्ता) भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 24 जनवरी को सोनी मैक्स पर होगा। सोनी मैक्स आइकॉनिक सिनेमा और सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक कहानी कहने की अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हुए 24 जनवरी को रात आठ बजे पहली बार टेलीविजन पर समीक्षकों द्वारा प्रशंसित एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा का प्रीमियर करने जा रहा है।

निर्देशक अश्विन कुमार ने कहा, “महावतार नरसिम्हा जैसी एनिमेटेड फिल्म के लिए, किरदारों को जीवंत करने में वॉइस परफॉर्मेंस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमने अपने डबिंग कलाकारों का चयन करते समय बहुत सोच-समझकर काम किया, क्योंकि उनकी आवाज़ों को कहानी की भावना, तीव्रता और आध्यात्मिक गहराई को व्यक्त करने की ज़रूरत थी। फिल्म को जो जबरदस्त प्यार मिला है, वह साबित करता है कि ये परफॉर्मेंस दर्शकों से कितनी मजबूती से जुड़ी हैं। मैं सच में उत्साहित हूँ कि दर्शक अब सोनी मैक्स पर महावतार नरसिम्हा के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ इसे बड़े पैमाने पर अनुभव करेंगे, जो इस शक्तिशाली कहानी को देश भर के घरों में लाएगा।”

Next Post

पति को फंसाने के लिए रची साजिश: गोमांस रखवाने के मामले में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Thu Jan 22 , 2026
लखनऊ। पति को कानूनी पचड़े में फंसाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रचने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से पति की गाड़ी में गोमांस रखवाया था। बताया गया कि बजरंग दल […]

You May Like