रावलपिंडी 27 फरवरी (वार्ता) चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान और बंगलादेश के बीच गुरुवार को होने वाले मैच को रूक रूक कर हो रही बारिश के कारण रद्द कर दिया गया हैं।
मैच रेफरी ने मैदान का निरीक्षण किया और बारिश को देखते हुए इस मैच को रद्द करने का फैसला लिया। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए। दोनों टीमें पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुकी और यह दोनों का आखिरी ग्रुप मुकाबला था।
बारिश के कारण मैच का टॉस भी नहीं हुआ और बिना एक भी गेंद फेंके मैच को रद्द कर दिया गया। बंगलादेश तीन मैचों में दो हार और एक रद्द मैच के साथ एक अंक और माइनस 0.44 नेट रन रेट लेकर तीसरे स्थान पर रही। वहीं मेजबान पाकिस्तान माइनस 1.09 नेट रन रेट के साथ ग्रुप अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही।
Next Post
मिस्र ने गाजा प्रशासन को अपने नियंत्रण में लेने के इजरायल के प्रस्ताव को किया खारिज
Thu Feb 27 , 2025
शिकागो, 27 फरवरी (वार्ता) मिस्र ने बुधवार को गाजा पट्टी के अस्थायी प्रशासन को अपने हाथ में लेने के प्रस्ताव को खारिज करते हुए इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष के स्थायी समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मिस्र की आधिकारिक मध्य पूर्व समाचार एजेंसी ने मिस्र के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता तमीम खलफ […]

You May Like
-
3 months ago
16.56 लाख का गोल्ड लोन घोटाला
-
1 month ago
हटा नाका मुक्तिधाम चौराहे पर बड़ा हादसा टला
