महावीर जयंती पर सीएम डॉ यादव ने मुनि संभव सागर से लिया आशीर्वाद

भोपाल: महावीर जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रमण मुनि श्री 108 संभव सागर महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन त्याग, अहिंसा और सत्य का संदेश देता है, जो समाज को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से महावीर जयंती के अवसर पर इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान भी किया।इस अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और धार्मिक वातावरण में भक्ति एवं श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

Next Post

ओशो ध्यान साधना शिविर में आनंद में डूबे ओशो प्रेमी

Mon Mar 30 , 2026
शिवपुरी: ओशो ध्यान साधना शिविर में 226 ओशो प्रेमी, स्वामी, मां, ओशो की देशना, नृत्य, ध्यान, साधना के ध्यान में सुबह 6.30से रात 8.30 तक एवं रात में होने वाली जोरबा पार्टी मे 9 से 10.30 बजे तक आनंद में डूबे हैं.प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 31वां ओशो ध्यान […]

You May Like

Play sound