ओशो ध्यान साधना शिविर में आनंद में डूबे ओशो प्रेमी

शिवपुरी: ओशो ध्यान साधना शिविर में 226 ओशो प्रेमी, स्वामी, मां, ओशो की देशना, नृत्य, ध्यान, साधना के ध्यान में सुबह 6.30से रात 8.30 तक एवं रात में होने वाली जोरबा पार्टी मे 9 से 10.30 बजे तक आनंद में डूबे हैं.प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 31वां ओशो ध्यान साधना शिविर का शुभारंभ हुआ. शिविर 31 मार्च तक स्थानीय रातौर रोड पर स्थित शिव रिसोर्ट में ओशो की देशना के अनुसार मधुवन ओशो आश्रम चाँपा छत्तीसगढ के विश्व विख्यात ओशो शिविर संचालक आनंद एकांत के संचालन में लगा है। देशभर के 226 ओशो प्रेमी नृत्य, ध्यान, साधना, ओशो के प्रवचन ( आडियो, वीडियो) सुनकर विभिन्न ध्यान के विधियां को करके आनंद में डूब रहे हैं.

ओशो परिवार द्वारा आयोजित उपरोक्त ओशो ध्यान, साधना शिविर के प्रमुख सहयोगी राजकुमार बिंदल, प्रमुख प्रबंधक गोपाल स्वर संगम, मीडिया प्रभारी डा. भूपेन्द्र विकल के अनुसार आवासीय शिविर में शिवपुरी जिले के ओशो प्रेमियों के अलावा संपूर्ण मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश के 226ओशो प्रेमी ओशो की देशना के अनुसार विभिन्न ध्यान सत्रों में नृत्य, ध्यान, साधना, ओशो के प्रवचन (आडियो, वीडियो) के माध्यम से सुनकर लीन हो रहे हैं. रात्रि 9 बजे से 10.30बजे तक जोरबा पार्टी आयोजित की जा रही है, इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम ओशो प्रेमियों द्वारा किये जा रहे है. 31 मार्च मंगलवार को दोपहर 12 बजे ओशो सन्यास महोत्सव के उपरांत शिविर का समापन होगा।

Next Post

भाजपा की पार्षद अपर्णा पाटेल बीच रोड पर धरने पर बैठीं

Mon Mar 30 , 2026
ग्वालियर: भाजपा की पार्षद अपर्णा पाटेल अपने वार्ड की रोड की समस्या को लेकर आज दोपहर बीच रोड पर धरने पर बैठ गई हैं। इसके बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों द्वारा उन्हें धरने से उठाने के प्रयास किए जा रहे हैं। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like