
श्योपुर। विजयपुर में होने जा रहे म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित, संगठन के लोगो ने लिए महत्वपूण निर्णय
विजयपुर। म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर आगामी फरवरी माह में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रेस्ट हाउस विजयपुर पर संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और नगर इकाई के सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय अध्यक्ष राधाकृष्ण सिंहल, प्रदेश संयुक्त सचिव रामगोपाल बंसल, कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष गिर्राज गर्ग उपस्थित रहे। नगर इकाई विजयपुर के अध्यक्ष मनीशंकर शर्मा सहित अन्य पत्रकार जगमोहन शर्मा, पीयूष शिवहरे, ललित मोहन शर्मा, रविंद्र सिंहल, हेमकुमार तिवारी, महेश कुशवाह, दिलीप कुशवाह, खरबेन्द्र शर्मा, जितेंद्र ओझा, माताप्रसाद वैष्णव और बलबीर सिंह धाकड़ पिपरबास भी शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रम की विभिन्न तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
