टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में आतंकी हमले की साजिश रचने वाले व्यक्ति को 15 साल की सजा

मॉस्को, 29 मई (स्पुतनिक/वार्ता) ऑस्ट्रिया की एक अदालत ने अमेरिकी गायिका टेलर स्विफ्ट के वियना स्थित कॉन्सर्ट में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोपी इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह (आईएस, आईएसआईएस, रूस में प्रतिबंधित) के 21 वर्षीय सदस्य को 15 साल की जेल की सजा सुनाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अप्रैल के अंत में ओआरएफ समाचार पोर्टल ने आरोपी के वकील के हवाले से बताया कि उसने अधिकांश आरोपों को स्वीकार कर लिया है। इस मामले में दूसरे आरोपी को गुरुवार को 12 साल की जेल की सजा सुनाई गई।

अगस्त 2024 में, टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट के आयोजक बैराकुडा म्यूजिक ने सुरक्षा बलों द्वारा संभावित आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद वियना में तीन शो रद्द कर दिए थे। ऑस्ट्रियाई गृह मंत्रालय ने कहा कि आतंकी हमले की योजना बनाने के संदेह में एक 19 वर्षीय ऑस्ट्रियाई नागरिक को टेर्निट्ज़ शहर में हिरासत में लिया गया था, और मामले की जांच के तहत उसी दिन अन्य गिरफ्तारियां भी की गईं।

 

Next Post

खड़े ट्राले में घुसा ई-रिक्शा, युवक की मौत, भांजी सहित 3 घायल

Fri May 29 , 2026
जबलपुर: भेड़ाघाट अंतर्गत अंधमूक बायपास हाईवे पर लापरवाही पूर्वक खड़े एक ट्राले से ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में उसकी भांजी समेत तीन लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया […]

You May Like