खड़े ट्राले में घुसा ई-रिक्शा, युवक की मौत, भांजी सहित 3 घायल

जबलपुर: भेड़ाघाट अंतर्गत अंधमूक बायपास हाईवे पर लापरवाही पूर्वक खड़े एक ट्राले से ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में उसकी भांजी समेत तीन लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया हैपुलिस के अनुसार, शरद चौबे (34) निवासी भड़पुरा बस्ती, भेड़ाघाट ई-रिक्शा में सवार होकर भेड़ाघाट जा रहे थे।

ई-रिक्शा जैसे ही अंधमूक बायपास से आगे साईं भोजनालय के पास पहुंचा, तभी सडक़ पर खड़े ट्राला क्रमांक एमपी 20 जेड पी 0423 से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा में सवार लोग दूर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में शरद की छाती और पेट में गंभीर चोट आने के कारण मौत हो गई । जबकि उसकी भांजी शानिया जैन को सिर पर गंभीर चोट आई। इसके अलावा विकास पटेल को चेहरा, पेट और कंधे और अनिल पटेल को शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर और चोटें आई है।

Next Post

​पहले पानी या पहले गैस: जल संकट के बीच सीहोर नपा का फैसला, गैस लाइन की खुदाई पर रोक

Fri May 29 , 2026
सीहोर:शहर में घर-घर पाइप गैस पहुंचाने के लिए चल रहे गेल इंडिया लिमिटेड के कार्य पर फिलहाल नपा ने रोक लगा दी है. लगातार पेयजल सप्लाई लाइनें क्षतिग्रस्त होने और भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी संकट का सामना करना पडऩे के कारण नपा ने कंपनी को नोटिस जारी […]

You May Like