मोदी करेंगे ‘चौथे वर्ल्ड फूड इंडिया-2025’का उद्घाटन

नयी दिल्ली, 12 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक मेगा फुड आयोजन के दौरान 25 सितंबर को यहां तीन दिन तक चलने वाले ‘वर्ल्ड फ़ूड इंडिया-2025 के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे।

श्री मोदी खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का यहां भारत मंडपम में उद़घाटन करेंगे। इस मौके पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान भी उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन 25 से 28 सितम्बर तक यहां भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यह महत्वपूर्ण वैश्विक श्रृंखला है और इस वैश्विक आयोजन का मकसद खाद्य प्रसंस्करण जैसी महत्वपूर्ण श्रृंखला को आगे बढाते हुए इसमें सहयोग, नवाचार और निवेश को बढ़ावा देकर भारत को ‘विश्व के प्रमुख खाद्य केंद्र’ के रूप में स्थापित करना है। इस आयोजन में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमुख उद्योग हिस्सा लेंगे।

इस श्रृंखला के तहत अब तक तीन आयोजनों ने वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है और उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए यह चौथा संस्करण आयोजित किया जा रहा है जो अंतरराष्ट्रीय मंच के रूप में कार्य करेगा और हमारे नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रमुखों, उद्यमियों, निवेशकों, शोधकर्ताओं और अन्य हितधारकों को भारत के तेज़ी से विकसित होते खाद्य प्रसंस्करण पारिस्थितिकी तंत्र में अवसर उपलब्ध कराएगा।

 

 

Next Post

सशस्त्र बलों की क्षमता बढाने के लिए उद्योग जगत,अनुसंधान संस्थानों और शिक्षा जगत के बीच मजबूत सहयोग जरूरी: रक्षा सचिव

Fri Sep 12 , 2025
नयी दिल्ली 12 सितम्बर (वार्ता) रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने निरंतर बदल रही भू-राजनैतिक परिस्थितियों में सशस्त्र बलों की संचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के उद्योग और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) जैसे अनुसंधान संस्थानों तथा शिक्षा जगत के बीच सहयोग बढ़ाने का […]

You May Like