जबलपुर:माढ़ोताल थाना अंतर्गत खजरी वायपास में बदमाशों ने एक युवक को चाकुओं से गोद दिया और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक राजेश सोंधिया 56 वर्ष निवासी ग्राम सूरतलाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह टू व्हीलर वाहन रिपेयरिंग का काम करता है, आज वह अपनी ससुराल कंचनपुर अधारताल से अपनी मोटर सायकल से अपने घर जा रहा था।
सुबह खजरी वायपास के पहले सर्विस रोड में रूककर निस्तार कर रहा था, तभी स्कूटी में 2 लडके जिनकी उम्र लगभग 17-20 वर्ष होगी आकर उससे शराब पीेने के लिये रूपयों की मांग करने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो चाकू से हमला कर दोनों लडक़े स्कूटी से खजरी चौराहा की तरफ भाग गये।
