चिकित्सकों का ट्रांसफर नहीं अटेचमेंट खत्म किया है, विधायक पर सवाल खड़े करना गलत – दिघर्रा

ग्वालियर। चिकित्सकों का ट्रांसफर नहीं अटेचमेंट खत्म किया है। डॉक्टर जहां पदस्थ थे प्रशासन ने उन्हे वहीं भेजा है। क्षेत्रीय विधायक स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। डॉक्टरों के अटेचमेंट खत्म करने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारा पार्टी नेतृत्व पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। यह बात पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र दिघर्रा ने कही है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत रहे चिकित्सक रामबाबू गौड़ और राहुल गांधी का ग्राम मोहनगढ़ में स्थानांतरण किए जाने पर भाजपा के दो नेता आमने सामने आ गए हैं। इन चिकित्सकों के ट्रांसफर को लेकर बीते रोज भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र रावत ने नाम लिए बगैर पार्टी के एक बड़े प्रभावशाली नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भितरवार अस्पताल में डॉक्टरों की कमी होने के बाद भी क्षेत्र के एक बड़े नेता ने मेडिकल संचालकों के कहने पर दो चिकित्सकों का ट्रांसफर करा दिया। जिससे अस्पताल के हालात और बिगड़ गए। उन्होंने कहा कि इन डॉक्टरों का स्थानांतरण न होता तो शायद अस्पताल में पेट दर्द से पीडि़त प्रियंका आदिवासी पुत्री सुल्तान आदिवासी उम्र 16 वर्ष की उपचार के अभाव में मौत नहीं होती। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रावत इन चिकित्सकों के ट्रांसफर के विरोध में ग्वालियर जाकर सीएमएचओ सचिन श्रीवास्तव से मिले थे।

Next Post

33 लीटर कच्ची शराब एवं 250 किग्रा गुडलहान हुआ बरामद

Sun Jun 15 , 2025
भिंड। जिला आबकारी अधिकारी महेश कुमार गौर के मार्गदर्शन में वृत्त लहार में संयुक्त दविश की गई, दविश के दौरान कुंवरपुरा कंजर डेरा, दबोह में मुखबिर से प्राप्त शिकायत के आधार पर तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान 3 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 600 रुपये है। […]

You May Like

मनोरंजन