
भिंड। जिला आबकारी अधिकारी महेश कुमार गौर के मार्गदर्शन में वृत्त लहार में संयुक्त दविश की गई, दविश के दौरान कुंवरपुरा कंजर डेरा, दबोह में मुखबिर से प्राप्त शिकायत के आधार पर तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान 3 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 600 रुपये है। कार्यवाही के दौरान एक आरोपी आरती कंजर को गिरफ्तार कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया, दो अज्ञात प्रकरणों में 30 लीटर कच्ची शराब एवं 250 कि.ग्रा गुडलहान बरामद हुआ जिसकी कीमत 31000 रुपये है, गुडलहान को मौके पर नष्ट किया गया। इस प्रकार कुल 03 प्रकरण कायम किए गए।
उक्त कार्यवाही में लहार व्रत प्रभारी कृष्ण कांत शर्मा एवं आबकारी उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार प्रजापति, आबकारी उप निरीक्षक अजीत यादव एवं आबकारी आरक्षकगण हरिओम शर्मा, सिरोमन सिंह, अवधेश सिंह भदौरिया, उपेन्द्र चौहान, ब्रजेश कुमार, धर्मेन्द्र भदौरिया, राहुल भदौरिया, जनक अर्गल उपस्थित रहे।
