शादी का वादा कर संबंध बनाए, विवाह से मुकर गए; एक आरोपी ने युवती को जातिसूचक गालियां दीं

इंदौर: शादी का भरोसा देकर युवतियों से संबंध बनाने और बाद में विवाह से इनकार करने के गांधी नगर और विजय नगर क्षेत्र में दो मामले सामने आए हैं. दोनों पीड़िताओं की उम्र 23 वर्ष है. एक मामले में आरोपी पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का भी आरोप है.एक 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर भोपाल के प्रीत नगर कॉलोनी निवासी निखिल राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया है. युवती का आरोप है कि निखिल ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए.

बाद में जब उसने विवाह की बात की तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और शादी करने से इनकार कर दिया. विजय नगर क्षेत्र की युवती ने कैलाश कुटी, तलावली चांदा निवासी रविशंकर के खिलाफ शिकायत की है. युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए. विवाह की बात करने पर उसने शादी से इनकार कर दिया. आरोप है कि इसी दौरान रविशंकर ने युवती को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित भी किया. दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

होटल के कमरे में युवती के साथ दो युवक मिले, एक भागा; मोबाइल में आपत्तिजनक सामग्री मिलने का दावा

Mon Aug 24 , 2026
इंदौर: लसूड़िया क्षेत्र की एक होटल में युवती के साथ दो युवकों के मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया. कार्यकर्ताओं ने युवती को नशीला पदार्थ देने और उसके साथ गलत हरकत करने का आरोप लगाया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में […]

You May Like