आष्टा। एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने थाना परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीओपी दामोदर गुप्ता भी मौजूद थे. उन्होंने थाना कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अभिलेखों के संधारण एवं साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिए. वहीं रिकॉर्ड कक्ष का अवलोकन कर अभिलेखों के रख-रखाव एवं संधारण की स्थिति देखी. इसके अलावा थाने में संधारित विभिन्न महत्वपूर्ण रजिस्टरों एवं समय रजिस्टर का निरीक्षण कर उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए. उन्होंने साइबर सेल की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अभिलेखों और रजिस्टरों का नियमित अद्यतन संधारण करने तथा परिसर की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए.
