ईरान ने उत्तर, पश्चिमी सीमाओं के पास सैन्य किया अभ्यास

तेहरान, 22 जनवरी (वार्ता) ईरान ने मंगलवार को तीन उत्तर-पश्चिमी प्रांतों अर्दबील, पूर्वी अजरबैजान और पश्चिमी अजरबैजान के सीमा रक्षकों की भागीदारी के साथ एक बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास शुरू किया।

ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बुधवार को बताया कि ईरान ने मंगलवार को अपने पूर्वी अजरबैजान प्रांत के जोल्फा सीमा क्षेत्र में एक सैन्य अभ्यास शुरू किया। यह क्षेत्र आर्मेनिया और अज़रबैजान की सीमाओं से सटा हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस अभ्यास का उद्देश्य, तीन उत्तर-पश्चिमी प्रांतों, अर्दबील, पूर्वी अजरबैजान और पश्चिमी अजरबैजान के सीमा बलों के बीच समन्वय को बढ़ाना और उनकी सैन्य क्षमताओं को मजबूत करना है।

जोल्फा सीमा क्षेत्र में आयोजित सैन्य अभ्यास के दौरान ईरान के पुलिस प्रमुख अहमद-रज़ा रदान ने इस आयोजन का उद्देश्य स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि यह अभ्यास जोल्फा के सामरिक फायरिंग रेंज में परिचालन तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आयोजित किया गया है।

पुलिस प्रमुख ने कहा कि ईरानी सुरक्षा बल सीमा क्षेत्रों में हर प्रकार की गतिविधि पर लगातार नजर बनाए रखते हैं और इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक और ऑप्टिकल सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं।

ईरानी सशस्त्र बलों ने पिछले कुछ दिनों में कई सैन्य अभ्यास किए हैं।

सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि आने वाले सप्ताहों में और भी अभ्यास किए जाएंगे। इन अभ्यासों का उद्देश्य संभावित खतरों के खिलाफ अपनी सैन्य तैयारी को मजबूत करना है।

Next Post

मेघदूत गार्डन चौपाटी से 300 से ज्यादा गुमटियां हटाई

Wed Jan 22 , 2025
इंदौर:नगर निगम ने शहर में एमआर-10 के सर्विस रोड पर  मेघदूत गार्डन के बाहर लगी अवैध चौपाटी हटाने की कारवाई की। इसके तहत करीब 3 सौ गुमटियां हटाई गई। पूर्व में भी उक्त गुमटियों पर नगर निगम ने कारवाई की थी.नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर आज सुबह […]

You May Like