प्रयागराज कुंभ के लिए बसों को रवाना किया

ग्वालियर। श्री गहोई वैश्य समाज वरिष्ठ संघ के तत्वाधान में प्रयागराज कुंभ के लिए दो लग्जरी बसो को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जयप्रकाश राजोरिया जिला अध्यक्ष भाजपा ग्वालियर, सुधीर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा महानगर ग्वालियर, दिलीप तपा ग्रेटर अध्यक्ष ग्वालियर, प्रवीण नीखरा इंदौर ग्रेटर अध्यक्ष, सुरेश निगोती, विनोद शर्मा महामंत्री, जे.पी. गहोई ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर मुकेश बिलैया, डॉ गोपाल बिलैया, सतीश महतेले, वरुण कस्तवार, सुरेश कनकने, गिर्राज व्यास, गौरव बाजपेई, अरुण नगरिया, अतुल कवीश्वर, कमलेश डेगरे, श्रीमती सीता नाहर, श्रीमती शकुंतला गुप्ता मौजूद थे।

Next Post

मॉल से एयर कंडीशन का सामान चुरा ले गए चोर 

Tue Feb 25 , 2025
कटनी। बरही रोड स्थित सिटी मॉल में अज्ञात चोरों द्वारा एयर कंडीशन का सामान जिसकी कीमत ₹60000 बताई जा रही है चुरा लिया गया था, जिसकी शिकायत सिटी मॉल मलिक के द्वारा कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी, आपको बता दें कि मंगलवार रात 8:00 बजे कोतवाली पुलिस ने […]

You May Like