मेघदूत गार्डन चौपाटी से 300 से ज्यादा गुमटियां हटाई

इंदौर:नगर निगम ने शहर में एमआर-10 के सर्विस रोड पर  मेघदूत गार्डन के बाहर लगी अवैध चौपाटी हटाने की कारवाई की। इसके तहत करीब 3 सौ गुमटियां हटाई गई। पूर्व में भी उक्त गुमटियों पर नगर निगम ने कारवाई की थी.नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर आज सुबह 6 बजे से नगर रिमूवल दस्ते ने मेघदूत के सामने लगी लगभग 300 से अधिक गुमटी दुबारा हटाने की कारवाई की.

निगम ने सभी गुमटी धारकों को पूर्व में चेतावनी देकर बता दिया था कि सर्विस रोड पर अब दुकानें नहीं लगाए। इसके बावजूद सभी गुमटी धारकों ने वापस गुमटियां लगा ली. पिछले तीन दिनों से निगम द्वारा उन्हें हटाने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन दुकानें-गुमटियां नहीं हटाने पर निगम की रिमूवल टीम ने आज कारवाई की. कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, उपायुक्त लता अग्रवाल, रिमूवल प्रभारी अश्विन कल्याण, क्षेत्रीय जोनल अधिकारी की मौजूदगी निगम रिमूवल टीम  ने 4 जेसीबी के माध्यम से कार्रवाई की.

Next Post

सड़क निर्माण का कार्य समय सीमा में एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें- कमिश्नर

Wed Jan 22 , 2025
जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश शहडोल: कमिश्नर शहडोल संभाग सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की संभागीय समीक्षा की। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कमिश्नर शहडोल संभाग सुरभि गुप्ता ने संभाग में मनरेगा अंतर्गत चल रहे […]

You May Like