सागर।सागर जिले के थाना मोतीनगर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध एम.डी. ड्रग (10.28 ग्राम) कीमती लगभग 27,000/- रुपये की जब्ती की गई है।मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक अमावनी कचड़ा प्लांट के पास अवैध मादक पदार्थ की तस्करी हेतु खड़ा है।सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम परमलाल पिता पहलवान सिंह गौर, निवासी जवाहर कॉलोनी, शिवपुरी बताया।आरोपी के पास से एम.डी. ड्रग 10.28 ग्राम (कीमत लगभग 27,000/- रुपये) बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ट्रेन के जरिए मादक पदार्थ लाकर सागर में अवैध रूप से विक्रय करने की फिराक में था।
27,000 की एम.डी. ड्रग जब्त, आरोपी गिरफ्तार
