हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में धर्मांतरण की आशंका पर छापा

सीहोर। जिला मुख्यालय स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में धर्मांतरण गतिविधियों की आशंका पर रविवार को बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता पुलिस को लेकर पहुंचे. एक मकान में प्रार्थना सभा चल रही थी, जहां महिलाएं, बच्चे और एक पुलिसकर्मी भी मौजूद थे. डायस पर जब्बार खान नामक व्यक्ति बाइबल से उपदेश दे रहा था. पूछताछ में उसने बताया कि मकान उसका है और वह बीते दो वर्षों से नियमित प्रार्थना करता है, धर्मांतरण से उसका कोई संबंध नहीं है. हालांकि मौके से क्रिश्चियन साहित्य भी मिला.

पुलिसकर्मी वीरेंद्र अहिरवार ने कहा कि वह अपने पापों से छुटकारा पाकर पिछले आठ साल से ईसा मसीह की आराधना कर रहे हैं. उनका कहना था कि प्रभु यीशु किसी का धर्म नहीं बदलते, बल्कि पापों से मुक्ति देते हैं. वहीं, जब्बार खान और उनकी पत्नी ने कार्यकर्ताओं पर परेशान करने का आरोप लगाया.

नगर पुलिस अधीक्षक अभिनंदना शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने पड़ोसियों से भी बयान लिए हैं.सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद संबंधितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस जब्बार खान, उसकी पत्नी और अन्य मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है.

 

Next Post

देश की नामी कंपनी एवं कॉलेज के साथ करें हैकेथॉन का आयोजन

Mon Aug 18 , 2025
इंदौर: नगर निगम में आज अमृत 2.0 और नदी नालों के सफाई कार्यों को लेकर आयुक्त ने बैठक ली. बैठक में सिंहस्थ को लेकर नदी नालों में सफाई कार्य की प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए. वहीं नमामि गंगे अभियान एवं अमृत 2.0 की तैयारियों को लेकर वर्तमान कार्यों को […]

You May Like