
झाबुआ/पारा। जिले के ग्राम लिमखोदरा स्थित पवित्र बाबा देव विशिया डूंगर पर रविवार को शिवगंगा संस्था और आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से व्यापक पौघारोपण अभियान संपन्न हुआ। ‘हलमा’ की परंपरा पर आधारित इस आयोजन में लिमखोदरा, धांधलपुरा, सालारपाड़ा, पारा और खरड़ू गांवों से लगभग 70 कार्यकर्ता जुटे और मिलकर 700 पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस सामूहिक अभियान में कालिया मावी, उकार डामोर, राजेन्द्र डिंडोड़, संजय कटारा, दिनेश चौहान और अर्जुन डामोर सहित अनेक युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विशेष रूप से समाजसेवी राजाराम कटारा और हरि सिंगाड़ की उपस्थिति ने आयोजन को प्रेरणादायी उत्सव का स्वरूप दिया।
