इंदौरी बदमाशों ने ताला तोडक़र उड़ाया था लाखों का माल

उज्जैन। खाचरौद के सैफी गली में मकान का ताला तोडक़र इंदौर के दो बदमाशों ने चोरी को अंजाम दिया था पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर बलेनो कर सहित 11 लाख 8 हजार 265 रुपए का माल बरामद किया है। बदमाशों का एक साथी फरार है जिसके तलाश जारी है।

खाचरौद एसडीओपी पुष्पा प्रजापत ने बताया कि 8 मार्च को फरियादी सुरैया पति स्व. हकीमउद्दीन मडावदावाला जाती बोहरा 60 साल निवासी सैफी गली खाचरोद के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रमजान का महीना चल रहा है मै रोज नमाज पढने के लिये जाती हूं। 7 मार्च की शाम को घर पर ताला लगाकर नमाज पढने के लिये गयी थी वापस लौटने पर दरवाजे का नकुचा टूटा और गेट खुला हुआ था। अज्ञात बदमाशों ने घर में अलमारी से एक सोने की चेन, चार सोने का लोकेट, आठ सोने की अंगूठी, आठ जोडी कान के टाप्स, मेरा पास्पोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक ओफ बडोदा की पासबुक, चेकबुक के साथ घर की चाबियां तथा 500-500 व 100-100 रुपये के नोट कुल 58 हजार रुपए चोरी किया। मामले में प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरो के फोटो देखे गए। जिसके आधार पर सामने आया कि बदमाशों ने एक दिन पहले मकान की रेकी की थी। वारदात करने कार से आए थे। फुटेज सामने आने पर बदमाशों की पहचान की गई। पता चला कि बदमाश समीर पिता नासिर खान पठान 24 वर्ष निवासी घोरसिया मस्जिद के पीछे खजराना इन्दौर, प्रकाश पिता भंगडा हरिजन 40 वर्ष निवासी तांडा जिला धार हाल कृष्णबाग कालोनी खजराना इन्दौर और इकबाल पिता जफर हुसैन निवासी खजराना इन्दौर है।

बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम इंदौर भेजी गई जहां से समीर और प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया उनका तीसरा साथी इकबाल फरार हो चुका था। गिरफ्त में आए बदमाशों से चोरी के आभूषण और कार को जब्त कर लिया गया है। नगद रुपए में बदमाशों ने खर्च कर दिए थे। बदमाशों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी खाचरोद धनसिंह नलवाया, एसआई आरसी दलोदिया, एएसआई प्रकाश डाबर, प्रधान आरक्षक गोपाल चावला, नरेन्द्र सिंह, आरक्षक विशाल मेवाडा, कृष्णा सायबर सेल, सौदागर जाट, मनीष विश्वकर्मा, अजय चौहान, रवि बैरागी की मुख्य भूमिका रही।

Next Post

होली से पहले दमोह में पुलिस की बलवा ड्रिल

Wed Mar 12 , 2025
  पहली बार पुलिस मैदान छोड़ महाराणा प्रताप स्कूल में हुआ आयोजन,गोलियों की आवाज से लोग हुए हैरान   नवभारत न्यूज दमोह. शहर सहित जिले भर में होलिका पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एक अनूठी पहल की गई. पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के निर्देश पर बुधवार […]

You May Like