
जबलपुर। युवा कांग्रेस द्वारा मालवीय चौक में विविादित बयान देने पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया। इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इनसे इस्तीफा नहीं लिए गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन में युवा कांग्रेस नेता समर्थ अवस्थी, शिशिर ननहोरिया,अमित मिश्रा, नीलेश महार, सौरभ गौतम, सचिन रजक, राहुल बघेल, ऋषिकांत पटेल, आमिर पहलवान, अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।
