
भोपाल। बैरसिया पुलिस ने शादी करने का झांसा देकर रूपये लेकर फरार होने वाली दुल्हन को गिरप्तार किया. आरोपी महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया.
पुलिस के मुताबिक फरियादी दशरथ सिंह बघेल निवासी ग्राम मेगरा कलां ने रिपोर्ट दर्ज कराई. दशरथ ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान के गोपालसिंह मीणा से शादी कराने की बात की गई थी. गोपाल ने अपने साथियों के साथ योजना बनाते हुए 26 जनवरी को शादी के लिये लडकी दिखाई. लडकी का नाम बदलकर कहा की यह शिवानी कुशवाह है, जो कटनी की रहने वाली है और गरीब परिवार की है. गोपाल ने कहा कि शादी के लिये रूपये व रकम दशरथ से देने की बात भी कही. दशरथ गोपाल के झांसे मे आ गया और उसने लडकी के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाये बिना शादी के लिये हां कर दी. 29 जनवरी को गोपाल ने अपने साथियों सहित लडकी को लेकर दशरथ के घर पहुंचा और आभूषण लड़की को पहनवाकर दशरथ के घर छोडकर रूपये लेकर वह चला गया. गोपाल व उसके साथियों के जाते ही लडकी ने पेट दर्द का बहाना बनाया और ईलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर चलने को दशर से कहा. दशरथ उसे बैरसिया अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां लडकी के साथी पहले से ही इंतजार कर रहे थे. मौका देखकर शिवानी अपने साथियों के साथ फरार हो गई. पीड़ित के पास सभी आरोपियों के फोटो थे, जिनके आधार पर तलाश करने पर लडकी और उसके साथी बैरसिया बस स्टेण्ड पर मिले. सभी ने दशरथ को इस दौरान धमकी देते हुए लड़की का असली नाम पप्पी जाटव बताया और अडीबाजी करते हुए और रूपये की मांग की. दशरथ को इस दौरान झूठे केस में फसाने की धमकी भी दी गई. पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई. आरोपियों की तलाश करते हुए पुलिस ने गिरफ्तारी की. कोर्ट के आदेश पर लुटेरी दुल्हन को जेल भेजा दिया गया.
