कांग्रेस ने घेरा आरएसएस कार्यालय, मंत्रियों को बर्खास्त कराने सौंपा पत्र

जबलपुर। शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी, द्वारा भारतीय सेना और भारतीय सेना की महिला अधिकारियों के सम्मान में शांतिपूर्ण विरोध मार्च किया। यह मार्च गौ माता चौक, राइट टाउन से प्रारंभ होकर केशव कुटी (आरएसएस कार्यालय) पहुँचा, जहाँ कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने संघ प्रमुखों को एक सशक्त प्रार्थना पत्र सौंपा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आरएसएस जबलपुर कार्यालय में प्रवेश कर वरिष्ठ पदाधिकारियों प्रदीप दुबे, कैलाश गुप्ता, सुरेश अग्रवाल एवं विनोद कुमार से औपचारिक भेंट की। इसके साथ ही मांग की है कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दबाव बनाएँ कि वह स्वयं इन बयानों की सार्वजनिक रूप से निंदा करें। मुख्यमंत्री मोहन यादव पर दबाव बनाकर दोनों मंत्रियों को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त कराएँ।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा हमारा विरोध किसी संगठन से नहीं, बल्कि सेना और सेना की महिला अधिकारी का अपमान करने वालों के खिलाफ है। इस दौरान दिनेश यादव, अमरीश मिश्रा, कमलेश यादव, इंदिरा तिवारी, सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Next Post

रेमंड कंपनी और कामगारों के बीच नहीं हो सकी वेतन समझौते पर सहमति

Sat May 17 , 2025
सौंसर। क्षेत्र की सबसे बड़ी औधोगिक इकाई रेमण्ड लाईफ स्टाईल लिमिटेड में वेतन समझौतें को लेकर प्रबंधन और कामगार के बीच सहमति नहीं हो सकी है। गत 17 माह से लंबित वेतन समझौतें को लेकर प्रंबधन,श्रम विभाग और कामगार संगठनों के बीच कई दौर की हुई बैठकों में कोई हल […]

You May Like