भरत घाट सहित पूरा चित्रकूट 11 लाख दीपों से जगमगा उठा 

सतना। गौरव दिवस पर आज मां मंदाकिनी के भरत घाट सहित चित्रकूट में 11 लाख दीपों से धर्मनगरी जगमगा उठी। इस अवसर पर रंगोली बनाकर लोगों ने अपने उत्साह का परिचय दिया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि चित्रकूट केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का जीवंत केंद्र है। यह परमधाम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की तपोस्थली है, जहां भगवान राम, माता जानकी और भैया लखन के साथ सदा सर्वदा निवास करते हैं। मैं तपोभूमि चित्रकूट में आकर धन्य हो गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने श्रीराम प्राकट्य पर्व एवं चित्रकूट गौरव दिवस कार्यक्रम में दीपदान किया। उन्होंने मां मंदाकिनी की पूजा-अर्चना भी की।

सीएम ने कहा आज पवित्र नौवीं तिथि है और कामतानाथ जी की नगरी चित्रकूट अपना गौरव दिवस मना रही है। चित्रकूट के घाटों पर असंख्य दीपदान की अलौकिक छटा दिख रही है। भरत घाट, कामदगिरि पर्वत, कामतानाथ स्वामी मंदिर के साथ-साथ चित्रकूट के सभी मंदिरों तथा घर-घर में एवं गली, मोहल्लों, रास्तों में दीपमालाओं की अनुपम छटा देखते ही बन रही है। उन्होंने नगर वासियों को रामनवमी एवं चित्रकूट गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट में सद्गुरु सेवा ट्रस्ट, दीनदयाल शोध संस्थान के द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा के लिए नाना जी के संकल्पों को पूरा किए जाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 19 धार्मिक स्थलों में एक अप्रैल से शराब बंदी लागू कर दी गई है ताकि हमारे देव स्थानों में विकृतियां न पनपें।

Next Post

सीहोर में भाजपा ने मनाया 46 वां स्थापना दिवस

Sun Apr 6 , 2025
सीहोर। भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा की मौजूदगी में मनाया गया. जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब हमारी पार्टी 46 वां स्थापना दिवस मना रही है. तब हम गर्व से कह सकते हैं। […]

You May Like