राजस्थान के सीमावर्ती कापड़ियावास में मिट्टी ढहने से सात श्रमिकों की मौत

अलवर 10 मार्च (वार्ता) राजस्थान के भिवाड़ी के सीमावर्ती हरियाणा क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कापड़ियावास में एक निर्माणाधीन सोसाइटी में मिट्टी ढहने से उसमें दबकर सात श्रमिकों की मौत हो गई।

सोमवार रात हुए इस हादसे में दबे श्रमिकों को राहत एवं बचाव कार्य शुरु करके भिवाड़ी अस्पताल लाया गया तब तक सात श्रमिकों ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल श्रमिकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

भिवाड़ी अस्पताल के चिकित्सक डॉ सागर अरोड़ा के अनुसार भिवाड़ी के नजदीक हरियाणा क्षेत्र में कापड़ियावास स्थित सिगनेचर ग्लोबल बिल्डर सोसाइटी में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी ढहने से हुए हादसे में दबे सात श्रमिकों अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे।

भिवाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू ने बताया कि मृतकों में परमेश्वर (52), सतीश -(35) निवासी जिला भरतपुर, भागीरथ (50), मंगल (32) शामिल है जबकि कुछ मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मामले की सूचना हरियाणा पुलिस को दी है। मृतकों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई है।

Next Post

T20 World Cup खत्म होते ही श्रीलंका ने किया बड़ा बदलाव, विश्व विजेता कोच गैरी कर्स्टन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Tue Mar 10 , 2026
साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एवं कोच गैरी कर्स्टन को श्रीलंका का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। गैरी कर्स्टन आगामी 2027 के वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करेंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होते ही श्रीलंका क्रिकेट ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। श्रीलंका ने साउथ […]

You May Like

मनोरंजन