नशे में धुत टैंकर चालक ने सड़क किनारे खड़े वाहन को मारी टक्कर

जबलपुर: नेशनल हाईवे नागपुर रोड पर सड़क किनारे खड़े एक वाहन को नशे की हालत में आ रहे डीजल टैंकर (क्रमांक एमपी 19 जेड एफ 8598) के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में खड़ा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आरटीओ की उड़नदस्ता टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है एवं संबंधित चालक के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

ठेकेदार के घर से जेवर और नकदी पार

Tue Apr 14 , 2026
जबलपुर:कोतवाली थाना अंतर्गत जवाहर वार्ड खटीक मोहल्ला में एक ठेकेदार के सूने घर का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने अलमारी के लॉकर से 90,000 की नकदी और सोने के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि […]

You May Like