शराब दुकान में घुसकर लूट, तोड़फोड़, चाकूबाजी, एक घायल

जबलपुर। मदनमहल थाना अंतर्गत स्नेह नगर में बदमाशों ने घुसकर लूटपाट करने के साथ चाकू बाजी कर दी जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया। बदमाश तोड़फोड़ करने के बाद फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि राकेश राय 40 वर्ष निवासी स्नेह नगर मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लिंक रोड शराब दुकान का संचालन करता है पिछले कई दिनों से आशीष शिवहरे के लड़के उसकी दुकान के सामने गाड़ी लगाकर परेशान कर रहे हैं जिससे वह अपनी दुकान छोड़ कर चला जाये। शनिवार रात उसके मोबाइल पर मोनू राय के मोबाइल नम्बर से कॉल आया तो दूसरे तरफ से आशीष शिवहरे बात करते हुये गाली गलोज करते हुये दुकान खाली करके जाने के लिये कहने लगा, उसने मना किया तो आशीष शिवहरे बोला कि तुझे आज ही मार कर फिकवा देता हॅू। वह दुकान से निकलकर रिपोर्ट करने के लिये थाना पहुॅचा तभी उसकी दुकान में काम करने वाले अमित राय ने फोन कर बताया कि दुकान में विवाद हो गया है तो वह तुरंत लिंक रोड स्थित अपनी शराब दुकान आया, दुकान के लड़के अनिकेत रजावत, अमित राय, देवेन्द्र राय, लवकुश राय मिले तथा कुछ लड़के उसकी दुकान के पास से 2-3 गाडि़यों से स्टेशन तरफ भागते दिखे, दुकान में काम करने वाले लड़कों ने बताया कि 2-3 गाडि़यों से कुछ लड़के आकर राकेश कहां है राकेश को गोली मारना है कहते हुये दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। अनिकेत रजावत केा चाकू से हमलाकर दोनों जांघ में चोट पहॅुचा दी, दुकान के सीसीटीव्ही कैमरा का डीव्हीआर एवं दुकान की बिक्री की रकम निकालकर ले गये।

Next Post

कॉम्बिग गश्त: 219 वारंटी पकड़ाए

Sun Dec 21 , 2025
जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिग गश्त की। इस दौरान कई वर्षों से फरार 93 गैर म्यादी वारिटयों एवं 66 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 60 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें […]

You May Like