कॉम्बिग गश्त: 219 वारंटी पकड़ाए

जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिग गश्त की। इस दौरान कई वर्षों से फरार 93 गैर म्यादी वारिटयों एवं 66 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 60 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे इसके साथ ही क्राईम ब्रांच की टीमें भी लगाई गयी ।

Next Post

सट्टा किंग आजाद खान के परिवार पर प्रशासन का बुलडोजर, अवैध फार्म हाउस चंद मिनटों में धराशायी

Sun Dec 21 , 2025
अशोकनगर। जिले के सट्टा किंग कहे जाने वाले आजाद खान और उसके परिवार पर जिला प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है, जहां सट्टा किंग आजाद पूर्व के एक मामले में सलाखों के पीछे है, तो वहीं उसके परिवार द्वारा किये गये अतिक्रमण पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाया गया, जिसके […]

You May Like