सेवडा नगर में नकली दूध की फैक्ट्री पकड़ी

दतिया: सेवडा नगर में पुलिस, राजस्व व फ़ूड विभाग ने नकली दूध की फैक्ट्री पकड़ी है। सेवढ़ा नगर के बाईपास रोड गुप्ता निवास पर नकली दूध का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। जिसकी सूचना थाना प्रभारी सुनील बनौरिया को मिली।

दल-बल के साथ वे वहां पहुंचे। तहसीलदार को भी बुलाया गया। राजस्व विभाग की टीम ने फैक्ट्री को सील कर खाद्य पदार्थ सुरक्षा अधिकारी सविता सक्सेना को सूचना दी। फ़ूड अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर सैंपल की कार्रवाई की है। कार्रवाई अभी जारी है।

Next Post

बरगवां एवं सरई तहसीलदार को नोटिस

Wed Dec 24 , 2025
सिंगरौली: लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 द्वारा राज्य की जनता को निश्चित समय सीमा के भीतर सेवाएं प्रदान करने तथा उससे सशक्त तथा आनुषंगिक विषयों के लिये उपबंध करने के लिये अधिनियम बनाया गया है।इसी तारतम्य में कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा म.प्र. लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 […]

You May Like