मैदानी हकीकत जानने निकले एमडी, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

इंदौर: मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह का गुरुवार को एयरपोर्ट बिजली जोन और पोलोग्राउंड स्थित ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग यूनिट का दौरा कई सवाल छोड़ गया. निरीक्षण के दौरान बिजली वितरण, उपभोक्ता शिकायतों के निपटारे, राजस्व वसूली और सेवा संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसके बाद अधिकारियों को सुधारात्मक निर्देश जारी किए गए.

सूत्रों के अनुसार कंपनी की प्राथमिकताओं वाले विषयों पर विशेष फोकस किए जाने से यह संकेत मिला कि कई क्षेत्रों में अपेक्षित स्तर की कार्यप्रणाली अभी भी चुनौती बनी हुई है. उपभोक्ता शिकायतों के निवारण और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच शीर्ष स्तर का यह निरीक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है. एमडी ने पोलोग्राउंड स्थित ट्रांसफार्मर मेजर रिपेयरिंग यूनिट का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए. सवाल यह है कि यदि व्यवस्थाएं पूरी तरह संतोषजनक हैं तो फिर सुधारात्मक निर्देशों की आवश्यकता क्यों पड़ी.

Next Post

सिंहस्थ के लिए गिरवी रख दी अपनी संपत्ति

Fri Jun 12 , 2026
उज्जैन:धार्मिक योजनाओं को गति देने के लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण ने अपनी स्वयं की संपत्तियां गिरवी रखकर बैंकों से करोड़ों रुपये का ऋण प्राप्त किया है. इस राशि से मंगलनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर, अंगारेश्वर मंदिर सहित चौरासी महादेव मंदिरों के विकास, सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा […]

You May Like

मनोरंजन