बरगवां एवं सरई तहसीलदार को नोटिस

सिंगरौली: लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 द्वारा राज्य की जनता को निश्चित समय सीमा के भीतर सेवाएं प्रदान करने तथा उससे सशक्त तथा आनुषंगिक विषयों के लिये उपबंध करने के लिये अधिनियम बनाया गया है।इसी तारतम्य में कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा म.प्र. लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत समय-सीमा से बाह्य लंबित प्रकरण का निराकरण नही करने पर तहसीलदार बरगवां नागेश्वर पनिका एवं तहसीलदार सरई चन्द्रशेखर मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुये निर्धारित समय पर जबाव प्रस्तुत करने के निर्देशित किया।

जारी नोटिस के तहत तहसीलदार बरगवां के द्वारा लोक सेवा गारंटी के तहत अधिसूचित सेवाओ जिनमें जन्म एक वर्ष पश्चात पंजीयन की अनुमति, कानूनी बाध्यता के कारण स्थानीय निवास प्रमाण पत्र जारी करना। कानूनी बाध्यता के कारण आय प्रमाण पत्र जारी करना, तहसील स्तरीय रिकॉर्ड रूम से अभिलेख प्रकोष्ठ में जमा भू-अभिलेखों, राजस्व प्रकरणों, नक्शों एवं अन्य अभिलेखों की सत्य प्रतिलिपि प्रदाय करना तथा बंटवारा के आदेश के पश्चात नक्शों में बटांकन, तरमीम तथा तरमीम पश्चात अक्स नक्शा, 4 साईज के कागज पर आवेदक को समय पर प्रदाय नही करने पर नोटिस जारी किया गया है।

Next Post

चितरंगी के गढ़वा-पड़री धान खरीदी केंद्र पर व्यवस्थाओं को लेकर किसानों की चिंता

Wed Dec 24 , 2025
चितरंगी: क्षेत्र के गढ़वा-पड़री धान खरीदी केंद्र पर व्यवस्थाओं को लेकर किसानों में असंतोष देखा जा रहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए बड़ी संख्या में किसान केंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन कई किसानों का कहना है कि प्रक्रिया में समय लग रहा है और उन्हें लंबे इंतजार […]

You May Like