भाजपा ने धार जिला पदाधिकारियों की घोषणा की 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से धार जिले के जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से गठित इस जिला समिति में सात उपाध्यक्ष, दो महामंत्री एवं छह मंत्री नियुक्त किए गए हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार नवगठित जिला कार्यकारिणी को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के प्रति निष्ठा रखते हुए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।

Next Post

कार-ट्रक के बीच भिड़ंत में कोई हताहत नहीं 

Sun Dec 14 , 2025
सीहोर। सड़क हादसों के लिए कुख्यात भोपाल- इंदौर राजमार्ग पर रविवार को एक बार फिर बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब एक ही दिशा में जा रहे ट्रक और कार के बीच भिड़ंत हो गई. कार को बचाने के प्रयास में ट्रक डिवायडर पर जा चढ़ा, उसके बाद भी […]

You May Like