सिंगरौली:जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में पति-पत्नी और प्रेमी के बीच चल रहे विवाद का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से महिला, उसके प्रेमी, पति और कुछ कथित पत्रकारों के ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे थे।
लगातार वायरल हो रहे इन ऑडियो और विवादों के बीच महिला ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
