टी सीरीज ने रिलीज किया स्नेहा शंकर का नया गाना ‘पिया’

मुंबई, (वार्ता) टी सीरीज ने इंडियन आइडल फेम स्नेहा शंकर का गाना ‘पिया’ रिलीज़ किया है।

टी सीरीज ने अपने आने वाले ट्रैक पिया का टीज़र लॉन्च किया है। एक भावनात्मक और दिल छू लेने वाला गाना, जो इंडियन आइडल में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद स्नेहा शंकर की पहली रिलीज़ है।

जहां अक्सर म्यूज़िक इंडस्ट्री वंशानुगत नामों से चलती है, वहीं स्नेहा एक ऐसी आवाज़ बनकर उभरी हैं जो सिर्फ टैलेंट, मेहनत और लगातार की गई रियाज़ से बनी है। शो के फिनाले के दौरान उनकी इस जर्नी ने भूषण कुमार का ध्यान खींचा, जहां उन्होंने कहा,आपने इस इंडस्ट्री के कई दिग्गजों के गाने गाए हैं। आपके जुनून, मेहनत और समर्पण के लिए मैं आपको टी सीरीज के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट देना चाहता हूं। स्वागत है आपका टी सीरीज परिवार में।

इस पल से भावुक होकर स्नेहा ने खड़े होकर उनका शुक्रिया अदा किया और उनकी खुशी साफ़ झलक रही थी। अब वही वादा पिया के रूप में साकार हो रहा है। इस गाने को अभिजीत श्रीवास्तव ने कंपोज किया है और शायरा अपूर्वा ने लिखा है। वीडियो का निर्देशन पल्लव पटेल ने किया है, जिसमें आशी सहनी और हार्दिक बांगा ने अभिनय किया है और यह कहानी है प्यार और इंतज़ार की।

स्नेहा ने कहा,“बचपन से संगीत के बीच बड़ी हुई हूं और हमेशा ऐसे ही एक मौके का सपना देखा है। पिया सिर्फ मेरा पहला गाना नहीं है, यह उस सफर की शुरुआत है जिसे मैंने इंडियन आइडल के बाद से बनाया है। मैं

टी सीरीज और भूषण कुमार सर की आभारी हूं, जिन्होंने मुझे यह मंच दिया।”

पिया के साथ भूषण कुमार का वादा और प्रतिभा को पहचानने का उनका अनुभव एक नए मुकाम पर पहुंचता है और स्नेहा शंकर अब एक ऐसी आवाज़ के रूप में सामने आती हैं जो अपने नाम की एक गूंज छोड़ने के लिए तैयार है।

Next Post

मारुति सुजुकी के एक्सेलेरेटर प्रोग्राम में छह भारतीय और तीन जर्मन स्टार्टअप विजेता बने

Fri Jun 20 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपने प्रमुख एक्सेलेरेटर प्रोग्राम के 9वें कोहोर्ट के विजेताओं की गुरूवार को घोषणा की जिसमें छह भारतीय स्टार्टअप और तीन जर्मन स्टार्टअप शामिल हैं। विजेता बने भारतीय स्टार्टअप में फ्रिंक्स एआई, मिस्टईओ, एडाग्राड, […]

You May Like