उन्हेल से जुड़ेगा इंदौर एयरपोर्ट, इंगोरिया हातोद से कनेक्टिविटी के लिए आज होगा भूमि पूजन

उज्जैन: सिंहस्थ 2028 के तहत एक और बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन जिले की उन्हेल तहसील में एक महत्वपूर्ण सड़क का भूमि पूजन करेंगे जो इंगोरिया हातोद होते हुए सीधे इंदौर एयरपोर्ट तक जुड़ेगी. श्रद्धालुओं से लेकर आमजन इस सड़क का आसानी से एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए उपयोग कर सकेंगे और अन्य शहरों के ट्रैफिक से उन्हें जुझने से मुक्ति मिलेगी.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंच रहे हैं. ऐसे में सीएम के उज्जैन समेत जिले में अन्य कार्यक्रम होंगे जिसमें विक्रम यूनिवर्सिटी अब सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी के नाम से जानी जाएगी और उसी की नाम पट्टिका का अनावरण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कर कमलो से होगा.
कलेक्टर एसपी विधायक पहुंचे
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह एसपी प्रदीप शर्मा घट्टिया क्षेत्र के विधायक सतीश मालवीय ने उन्हेल का दौरा कर वहां पर मंचिय व्यवस्थाओं से लेकर हेलीपैड को लेकर अवलोकन किया. उन्हेल से लेकर उज्जैन तक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को ड्यूटी लगाई गई है.
लागत 128 करोड़
एमपीआरडीसी के महाप्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हेल से इंगोरिया पहले चरण का यह भूमि पूजन है. उसके बाद दूसरे चरण का भूमि पूजन भी होगा. हाल फिलहाल 24 किलोमीटर तक की लंबी टू लाइन सड़क 128 करोड रुपए की लागत से बनेगी.
यूनिवर्सिटी शब्द हटेगा सम्राट जुड़ेगा
विश्वविद्यालय के कुलगुरु अर्पण भारद्वाज ने नवभारत से चर्चा में बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सम्राट नाम की पट्टिका का अनावरण करेंगे, अब तक विक्रम यूनिवर्सिटी के नाम से यह विश्वविद्यालय जाना जाता है जिसके आगे सम्राट लगेगा और यूनिवर्सिटी शब्द हटा दिया जाएगा. इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा मुख्यमंत्री डॉ यादव को गॉड आफ ऑनर दिया जाएगा, इसके लिए एनसीसी कैडेट द्वारा तैयारी की जा रही है.
ध्वज का भी चयन करेंगे
विक्रम यूनिवर्सिटी का परंपरागत ध्वज और सम्राट विक्रमादित्य के शासनकाल के ध्वज में से किसी एक का चयन भी मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव द्वारा कर स्थायित्व दिया जाएगा. जिससे की सम्राट विक्रमादित्य की वीर गाथाए आने वाली पीढ़ी को ज्ञात हो.
अवन्तिका यूनिवर्सिटी जाएंगे सीएम
यंग थिंकर्स कनफ्लुएंस के आयोजन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अवंतिका विश्वविद्यालय, लेकोडा में यंग थिंकर्स कनफ्लुएंस कार्यक्रम में शामिल होंगे. साथ ही सीएम कालिदास अकादमी में सेवा सप्ताह अभियान के अंतर्गत दिव्यांग जनों को उपकरण वितरित करेंगे

Next Post

बंगाल की रणजी टीम में शमी, आकाश दीप और मुकेश

Fri Oct 10 , 2025
कोलकाता 10 अक्टूबर (वार्ता) रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन की शुरुआत के लिए बंगाल की टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार को शामिल किया गया है। वहीं सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन टीम की कप्तानी करेंगे। हाल ही में बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण […]

You May Like