सड़क दुर्घटना में मौत के बाद हुई श्रद्धांजलि सभा में बांटे हेलमेट

भैंसदेही।

जनपद पंचायत भैसदेही क्षेत्र के गांव मालेगांव में गजानन महाले का स्वर्गवास सडक़ दुर्घटना में हो गया था। जिसके कारण एक माँ की गोद और पत्नि का सुहाग उजड़ गया। इस घटना से सीख लेकर मालेगांव की मातृशक्ति और गणमान्य नागरिक तथा युवा टीम द्वारा परिजन को हेलमेट प्रदान किया एवं संकल्प लिया कि सभी हेलमेट अवश्य लगाएंगे। प्रो. वाघमारे ने कहा कि बिना हेलमेट गाड़ी चलाने से कई लोग दुर्घटना के शिकार हुए है। इसलिए जब भी गाड़ी चलाये, हेलमेट जरूर लगाये। कार्यक्रम में क्षत्रीय लोणारी कुंबी समाज महिला संगठन की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सत्यदेवी लोखंडे ने दुर्घटना से सुरक्षा के लिए हेलमेट के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि ग्राम वासियों के लिए एक शिविर का आयोजन कर ड्रायविंग लायसेंस बनाकर एवं बहुत कम राशि में हेलमेट उपलब्ध करवाने की पहल की। मातृशक्ति से निवेदन किया कि एक साड़ी कम खरीदना, लेकिन अपने पति और बच्चे के लिए हेलमेट जरूर खरीदने लगाना और उपयोग भी करने के लिए प्रेरित करना। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दूरदराज से पहुंचे नाते, रिश्तेदार सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य लोग आए थे।

Next Post

दादा गुरु कल गौ मुख घाट पर करेंगे पूजा अर्चना

Mon Mar 17 , 2025
ओंकारेश्वर। ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर से नवंबर 2024 को दादा गुरु द्वारा शुरू की गई पैदल नर्मदाजी की परिक्रमा का समापन 18 मार्च मंगलवार को ओंकारेश्वर में गौमुख घाट पर सुबह 9 बजे होगा। प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है घाट पर अतिक्रमण हटाए गए, घाट की सफाई के साथ […]

You May Like