दादा गुरु कल गौ मुख घाट पर करेंगे पूजा अर्चना

ओंकारेश्वर। ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर से नवंबर 2024 को दादा गुरु द्वारा शुरू की गई पैदल नर्मदाजी की परिक्रमा का समापन 18 मार्च मंगलवार को ओंकारेश्वर में गौमुख घाट पर सुबह 9 बजे होगा।

प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है घाट पर अतिक्रमण हटाए गए, घाट की सफाई के साथ घाट को धोया गया है।

दादा गुरु के सानिध्य में माँ नर्मदाजी एवं साथ में चल रहे कलश की पूजन अर्चना अभिषेक विद्वान् पंडितो द्वारा की जाएगी।

बाद में ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर,श्री ममलेश्वर को अमरकंटक का जल दादा गुरु चढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री यादव के भी कार्यक्रम में आने की संभावना है।

इस अवसर पर कन्या भोजन एवं महाप्रसादी भंडारा भी होगा।

उल्लेखनीय है की दादा गुरु विगत 4 वर्ष से निराहार रहकर केवल माँ नर्मदाजी का जल ग्रहण करते है

वे माँ नर्मदाजी के तट को हीं मठ मानते है उनका कोई स्थाई मठ आश्रम नहीं है।

Next Post

आज भी मनाया जा रहा होली के हिल्ले 

Mon Mar 17 , 2025
राधौगढ। किले पर अग्रेजी हुकुमत से जीत के बाद मनाये गये जश्न की सदियो पुरानी परम्परा होली के ’’ हिल्ले ’’ के रूप में आज भी विधमान है। जहा सन 1816 का वही बरगद के पेड का स्थान और उसी गॉव के सेना सूचक ग्रामीणो का अंदाज शौर्य गाथा के […]

You May Like